Uttarkashi NewsHighlight

Rajiv Pratap Death Case: SIT करेगी जांच, परिवार वालों ने हत्या की जताई आशंका

Rajiv Pratap Death Case: उत्तरकाशी (Uttarkashi) के पत्रकार राजीव प्रताप की मौत (Rajiv Pratap) के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम(SIT) का गठन किया है। जिसमें सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और पत्रकार के साथ जिन लोगों को आखिरी बार देखा गया था उनके बयान भी शामिल हैं। उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने इसकी जानकारी दी।

उत्तरकाशी पत्रकार राजीव प्रताप मौत केस में SIT करेगी जांच Rajiv Pratap Death Case

उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि पत्रकार राजीव प्रताप के परिवार द्वारा बताया गया कि उन्हें धमकी भरे फोन आए थे। हालांकि इसको लेकर शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लेकिन इस मामले में इस पहलू को लेकर भी SIT जांच करेगी।

परिवार वालों ने हत्या की जताई आशंका

डीजीपी की माने तो 19 सितंबर को पत्रकार के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश किया था।

आखिरी बार प्रताप को 18 सितंबर को एक गाड़ी चलाते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। जिसके बाद 20 सितंबर को उनकी क्षतिग्रस्त कार नदी किनारे मिली थी। 28 सितंबर को उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा बैराज के पास राजीव का शव बरामद हुआ। परिवार वालों ने हत्या की आशंका भी जताई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें