UttarakhandHighlight

CBI जांच की संस्तुति के बाद सामने आया त्रिवेंद्र रावत का बयान, बोले ‘मेरा पहले दिन से यही मानना था’

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच को मंजूरी मिलने के बाद हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान सामने आया है।

CBI जांच की संस्तुति के बाद सामने आया त्रिवेंद्र रावत का बयान

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उनका शुरू से ही मानना था कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई (CBI) से होनी चाहिए, क्योंकि यह मामला सीधे छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के विश्वास से जुड़ा है। बता दें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने अपनी ही सरकार और पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की थी।

https://twitter.com/tsrawatbjp/status/1972614056600318211

त्रिवेंद्र ने युवाओं के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया और कहा था कि परीक्षा की पारदर्शिता पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा CBI जांच की संस्तुति के बाद त्रिवेंद्र ने राहत जताते हुए कहा कि इससे छात्रों और अभिभावकों का सिस्टम और सरकार पर विश्वास बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: UKSSSC: ये क्या बोल गए त्रिवेंद्र! बेरोजगार युवाओं के समर्थन में आए, कही ये बात

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें