Nainital NewsBig News

UKSSSC पेपर लीक: आमरण अनशन पर बैठे भूपेंद्र को पुलिस ने जबरन उठाया, गरमाया माहौल

UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगार भूपेंद्र को पुलिस ने भारी फोर्स के साथ जबरन उठा लिया है। जिसके बाद से माहौल गरमा गया है।

भूख हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र को पुलिस ने जबरन उठाया

21 सितंबर को हुआ कथित UKSSSC पेपर लीक मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेश भर के युवा CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हल्द्वानी में भूपेंद्र कोरंगा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। सोमवार को पुलिस फाॅर्स ने मौके पर पहुंचकर भूपेंद्र को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। महिलाओं ने पुलिस पर बदतमीजी और घसीटने का आरोप भी लगाया है।

UKSSSC पेपर लीक: आमरण अनशन पर बैठे भूपेंद्र को पुलिस ने जबरन उठाया
महिलाओं ने पुलिस पर लगाए बदतमीजी और घसीटने के आरोप

भूपेंद्र के बाद अन्य युवा भूख हड़ताल पर बैठे

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भले ही पुलिस ने भूपेंद्र को अस्पताल पहुंचा दिया हो, लेकिन आंदोलन खत्म नहीं होगा। बेरोजगारों ने साफ कहा है कि जब तक परीक्षा रद्द कर मामले की सीबीआई जांच नहीं कराई जाती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। भूपेंद्र कोरंगा के बाद अब पीयूष जोशी, विनोद कांडपाल और हरीश रावत ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। युवाओं का कहना है कि यह लड़ाई उनकी रोज़गार और भविष्य की है, इसलिए किसी भी कीमत पर पीछे हटना संभव नहीं।

Bhupendra who was on a hunger strike was forcibly taken away by police

ये भी पढ़ें: UKSSSC पेपर लीक : बेरोजगार युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, भैंस का पोस्टर लगाकर बजाई बीन

क्या है बेरोजगार युवाओं की मांगें?

  • पेपर रद्द किया जाए
  • प्रकरण की जांच CBI को सौंपी जाए
  • भ्रष्टअधिकारियों को पद से हटाया जाए

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें