Nainital NewsBig News

MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में बवाल, उप सचिव को जमकर पीटा

हल्द्वानी के एमबीपीजी (MBPG) कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मतदान के बीच एक बार फिर बवाल हो गया। कॉलेज परिसर के अंदर ही निर्विरोध उप सचिव बने मनोज बिष्ट से मारपीट की गई।

MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान उप सचिव के साथ मारपीट

आरोप है कि निर्विरोध उप सचिव बने मनोज बिष्ट के साथ जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है बिष्ट के सिर पर चोट आई है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि यह हमला छात्र नेता संजय जोशी ने कराया है। अचानक हुई इस घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्र नेता

मारपीट की सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। मारपीट की घटना के बाद छात्र नेता कार्रवाई की मांग पर अड़ गए हैं। उनका कहना है कि दोषी छात्र पर कड़ी कार्रवाई की जाए, तभी वे शांत होंगे। हालत बेकाबू होते ही पुलिस ने लाठी मार कर छात्रों को खदेड़ने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान पथराव, पुलिस ने हंगामा करने वाले युवाओं को खदेड़ा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें