ReligiousHighlight

Shardiya Navratri 2025: माता रानी हो जाएगी नाराज!, नवरात्रि के दिन इन बातों का रखें खास ध्यान

सोमवार यानी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस बार नवरात्रि 10 दिन चलेंगे जो कि 2 अक्टूबर को खत्म होंगे। हालांकि इन दिनों आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप इन चीजों को नजरअंदाज करते है तो माता रानी(maa durga) आपसे नाराज हो सकती है। चलिए जानते है कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दिन इन बातों का रखें खास ध्यान

  1. आज कल इंटरनेट का दौर है। आजकल लोग सोशल मीडिया पर देखकर ज्यादा चीजें करते है। फिर वो चाहे धार्मिक कार्य ही क्यों ना हो। हालांकि आप इंटरनेट पर किसी भी रील को देखकर प्रेरित ना हो। या फिर वहां बताए गए वैदिक मंत्रों का जप ना करें। सत्यता की पुष्टि के बाद ही माता रानी के मंत्र का जप करें।
  2. नवरात्रि के इन दिनों में बाल और नाखून ना कटवाए। साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करें। ये नवरात्रि के कुछ ऐसे नियम है जिनका आपको सख्ती से पालन करना चाहिए।
  3. नवरात्रि के दौरान अगर आप माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं और अगर आप पुरुष है तो पूजा धोती पहन कर ही करें।
  4. नवरात्रि के दिनों उतने का ही संकल्प लें जितना आपके बस में हो। अगर आप इसे पूरा नहीं कर पाते तो आप दंड के अधिकार है। माता सामान्य पूजा से भी प्रसन्न हो जाती है। इसलिए सरल नियमों को अपनाएं जिनको आप अच्छे से पूरा कर सके।
  5. नवरात्रि में गुरु मंत्र की प्राप्ति नहीं हुई है तो चिंता मत करें आप केवल दुर्गा-दुर्गा नाम का जप करके भी माता को प्रसन्न कर सकते है। इस दौरान आस-पास लगे माता के पंडाल में भी जरूर जाएं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें