Big NewsDehradun

देहरादून में प्लास्टिक के बोरे में मिला युवती का शव, इलाके में मची सनसनी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना वसंत विहार क्षेत्र में प्लास्टिक के बोरे से एक युवती का शव मिला है। जिसकी उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हुई है।

देहरादून में प्लास्टिक के बोरे में मिला युवती का शव

घटना 22 सितम्बर की है। जानकारी के अनुसार एक युवती का शव प्लास्टिक के बोरे से बरामद किया गया है। मृतका की उम्र 20 से 22 साल के बिच बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।

टी-स्टेट में फेंका था शव

बताया जा रहा है शव को छिपाने के लिए टी-स्टेट में फेंका गया था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस पुलिस जताई हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच जारी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button