Uttarakhand Chamoli NewsBig News

Chamoli Cloudburst: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…दो लोगों के शव बरामद, सात की तलाश जारी

Chamoli Cloudburst: चमोली के नंदानगर इलाके में बुधवार देर रात बिनसर पहाड़ी की चोटी पर बादल फटने भारी तबाही हुई। जिसमें 10 लोगों के लापता होने की खबर थी। अब तक दो लोगों के शव बरामद हो गए है। तो वहीं सात लोगों की तलाश जारी है। एक व्यक्ति को राहत दलों ने करीब 16 घंटे बाद मलबे से बाहर निकाला। बता दें कि इस तबाही से 10 मकान भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं।

Chamoli cloudburst

Chamoli Cloudburst: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी दो लोगों के शव बरामद

इस तबाही में कुंतरी गांव के एक ही परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चों समेत आठ लोग लापता हो गए। तो वहीं धुर्मा गांव से भी दो बुजुर्ग लापता हैं। बचाव दलों को दो लोगों के शव मलबे से बरामद हुए। तो वहीं अभी भी लापता लोगों लापता लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। तो वहीं प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें