EntertainmentHighlight

Deepika Padukone के नखरों से थे परेशान!, मेकर्स ने kalki 2 से एक्ट्रेस को दिखाया बाहर का रास्ता

Deepika Padukone Out from Kalki 2898 AD sequel: मैग्नम ऑप्स फिल्म कल्कि 2′ से मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को हटा दिया है। ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका ने SUM-80 का रोल अदा किया था। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। जिसके बाद फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर आई कि दीपिका को इस फिल्म के दूसरे पार्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सीक्वल से हटाए जाने की असल वजह का भी खुलासा हो गया है। मेकर्स दीपिका के कमिटमेंट को लेकर श्योर नहीं हैं।

दीपिका को क्लिकी के सीक्वल से हटाया Deepika Padukone Out from Kalki 2898 AD sequel

दीपिका पादुकोण के कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल से हटे जाने की खबर से हर कोई हैरान है। इसी को लेकर प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने लिखा, “आधिकारिक तौर पर ये घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 एडी के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी सोच-विचार के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है।

पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम पार्टनरशिप नहीं कर पाए। कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्म उस कमिटमेंट और उससे भी कहीं ज्यादा की हकदार है। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।” जिससे साफ है कि मेकर्स को दीपिका के कमिटमेंट को लेकर संदेह है। जिसके चलते उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है।

दीपिका पादुकोण के नखरों से परेशान थे मेकर्स?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, “एक्ट्रेस को ज्यादा घंटों की शिफ्ट के बदले में मेकर्स कई सुविधाएं देनें को तैयार थे. वे उन्हें लग्जरी वैनिटी दे रहे थे ताकी काम के बाद दीपिका आराम से रिलैक्स हो सके. दीपिका से फीस को लेकर भी बातचीत की गई थी. दरअसल प्रभास ने भी फीस बढ़ाने की कोई डिमांड नहीं की थी. लेकिन दीपिका और उनकी टीम ने किसी भी चीज़ में बदलाव करने से इनकार कर दिया।”

टीम के लिए फाइव स्टार होटल्स की डिमांड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, “दीपिका की 25 लोगों की टीम है जो उनके साथ सेट पर मौजूद रहती है. उन्होंने अपनी टीम के लिए शूटिंग के दौरान फाइव स्टार रेजिडेंस और खाने-पीने का खर्च उठाने की भी डिमांड की थी। निर्माता फीस के अलावा किसी कलाकार के रहने और खाने का खर्च क्यों उठाएं?”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें