Big NewsDehradun News

Dehradun Cloudburst: सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही!, एक युवक का शव बरामद

Dehradun Cloudburst Sahastradhara : देहरादून में देर रात सहस्त्रधारा इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कई मजदूरों के बह जाने की खबर सामने आ रही है। अचानक आई इस आपदा ने इलाके में अफरातफरी का माहौल बना दिया।

सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही!, एक युवक का शव बरामद

विकासनगर के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड भूस्खलन जोन में बड़ा हादसा हुआ। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से वहां से गुजर रहे स्कूटर सवार चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विनय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कालसी से साहिया की ओर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:- देहरादून में बारिश का कहर! निजी इंस्टिट्यूट में जलभराव से 200 छात्र फंसे

पुलिस ने कई मार्गों पर यातायात किया डायवर्ट

डीएम सविन बंसल और एसडीएम कुमकुम जोशी ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर राहत कार्यों की कमान संभाली। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ लोनिवि के साथ-साथ तमाम विभाग मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट कर दिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें