Haridwar

हरिद्वार में शिक्षक की हैवानियत!, 7 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा, दिल दहला देंगे घाव के निशान

हरिद्वार (Haridwar News) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटा गया। यहां पर एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने सात साल के मासूम बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा कि बच्चा सदमे में चला गया है। पहली कक्षा में पढ़ने वाला अरसालान अभी भी डरा और सहमा हुआ है। परिजनों की माने तो मासूम को धार्मिक आधार पर पीटा गया है।

हरिद्वार में शिक्षक ने 7 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही है। वायरल फोटोज हरिद्वार की बताई जा रही है। जहां पर सात साल के मासूम को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा। परिवार का आरोप है कि बच्चे के साथ धार्मिक भेदभाव करते हुए उसे निशाना बनाया गया। घटना के बाद बच्चा सदमे में है।

https://twitter.com/husainpatrawal4/status/1966201945972158635

शिक्षक को निलंबित करने की मांग

वायरल तस्वीरों और वीडियोज में बच्चे के शरीर में मारपीट के घाव देखे जा सकते है। तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि बच्चे को काफी बेरहमी से पीटा गया है। ऐसे में परिजनों ने इस पूरे मामले में दोषी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक को तुरंत निलंबित करने की बात कही।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button