UttarakhandBig News

उत्तराखंड में आपदा से नुकसान!, धामी सरकार ने केंद्र से की इतने करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग

उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा से राज्य को भारी नुकसान हुआ है। अब तक के आकलन के अनुसार प्रदेश को 5700 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचा है। ऐसे में धामी सरकार ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजते हुए आर्थिक पैकेज की मांग की है।

उत्तराखंड में आपदा से हुआ भारी नुकसान

आपदा से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है। जिसके चलते सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग (PWD) को हुआ है। जिसकी परिसंपत्तियों को 1164 करोड़ रुपए की क्षति का आकलन किया गया है। वहीं अन्य विभागों में भी भारी नुकसान दर्ज किया गया है। जिसमें:-

  • सिंचाई विभाग – 266.65 करोड़
  • ऊर्जा विभाग – 123.17 करोड़
  • स्वास्थ्य विभाग – 4.57 करोड़
  • विद्यालयी शिक्षा विभाग – 68.28 करोड़
  • उच्च शिक्षा विभाग – 9.04 करोड़
  • मत्स्य विभाग – 2.55 करोड़
  • ग्राम्य विकास विभाग – 65.50 करोड़
  • शहरी विकास विभाग – 4 करोड़
  • पशुपालन विभाग – 23.06 करोड़
  • अन्य विभागीय परिसंपत्तियाँ – 213.46 करोड़

धामी सरकार ने की इतने करोड़ की आर्धिक पैकेज की मांग

इस तरह सभी राजकीय विभागों को कुल लगभग 1944.15 करोड़ रुपए का सीधे तौर पर नुकसान हुआ है। इन परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए 1944.15 करोड़ रुपये की मांग की गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें