BusinessHighlight

Gold Silver Rate: 1.05 लाख के पार सोना, चांदी के भी बढ़े दाम, क्या होगा आगे?

Gold Silver Rate Today: एक बार फिर देश में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल रही है। दोनों सोने-चांदी के दाम रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे है। गोल्ड ने तो अपने सारे पुराने रिकॉर्ड(Gold Rate Today) को पीछे छोड़ दिया है। सितंबर का महीना शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतें आलटाइम हाई पर पहुंच गई है।

Gold Rate Today: 1.05 लाख के पार सोना

खबरों की मानें तो सोमवार को सोना 2,404 रुपए बढ़ा। जिसके बाद इसकी कीमत 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोने की कीमत 1,02,388 रुपए थी। तो वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 5,678 रुपए से बढ़ी है। चांदी 1,23,250 रुपए प्रति किलो हो गई है। पहले इसका रेट 1,17,572 रुपए था।

Silver Rate Today: चांदी के भी बढ़े दाम

सोमवार को सोने-चांदी के दामों में तेजी आने की एक वजह अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आना भी है। इसके अलावा सितंबर में फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और ट्रंप टैरिफ की अनिश्चितताएं भी इसका कारण हैं।

आगे क्या होगा हाल?

जानकारों की माने तो इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। यहीं कारण है कि इसकी डिमांड बढ़ रही है। अब डिमांड बढ़ेगी तो साधारण सी बात है इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी होगी। इस साल की बात करें तो सोने के दाम एक लाख 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकते है। तो वहीं चांदी एक लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

देश के शहरों में सोने के दाम

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना- 1,06,030 रुपए
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने- 1,05,8800 रुपए
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत- 1,05,880 रुपए
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत- 1,05,880 रुपए
  • देहरादून: 24 कैरेट सोने का भाव- लगभग ₹103,816

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें