EntertainmentHighlight

Govinda Sunita On Divorce: गोविंदा-सुनीता ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एक साथ बप्पा का किया स्वागत

Govinda Sunita On Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज कल अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता अपनी पत्नी संग तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चाओं में है। कुछ महीनों पहले से ये अफवाह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इसी बीच अब दोनों गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक साथ नजर आए।

गोविंदा-सुनीता एक साथ आए नजर

गणेश चतुर्थी पर दोनों गोविंदा और सुनीता ने साथ में अपीरियंस दी। इसके अलावा दोनों ने मिलकर घर पर बप्पा का स्वागत भी किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों ने तलाक को लेकर चुप्पी भी तोड़ी।

तलाक की खबरों पर क्या बोले गोविंदा-सुनीता? Govinda Sunita On Divorce

गोविंदा और सुनीता एक साथ नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया ने जब उनसे उनके तलाक के बारे में सवाल किया तो इसपर सुनीता ने मस्ती भरे अंदाज में कहा, “तुम लोग कंट्रोवर्सी सुनने के लिए आए हो, या फिर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए। कोई कंट्रोवर्सी नहीं है।” इसी बीच गोविंदा भी जोर से बप्पा का नाम लेते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें