Big NewsNational

Vaishno Devi Landslide: प्रकृति का रौद्र रूप!, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से 30 लोगों की मौत, आज भी अलर्ट

Vaishno Devi Landslide: एक बार फिर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। माता वैष्णो देवी(Vaishno Devi) रूट पर के अर्धकुंवारी इलाके में लैंडस्लाइड होने के करीब 30 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई स्थानों में यात्री के फंसे हुए है। राहत बचाव के लिए टीमें कार्य में लगी हुई है।

श्री माता देवी श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए कहा गया कि मौसम के सही होने पर ही यात्रा का प्लान बनाए। आज भी जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट जारी (weather jammu) किया गया है।

jammu

वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से 30 लोगों की मौत Vaishno Devi Landslide

रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने 30 लोगों के मौत की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि, “जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है। “(Vaishno Devi landslide News)

इसके अलावा जम्मू के चनैनी नाला में एक कार गिरने से तीन लोग बह गए। लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है। रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते जम्मू की सड़कें और पुल को नुकसान हुआ है। जिससे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

ये भी पढ़ें:- Doda Cloudburst: फिर फटा बादल!, नेशनल हाईवे हुआ बंद, अब तक 4 लोगों की मौत की खबर

jammu

आज भी जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट weather jammu

आज भी जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट जारी(weather jammu) किया गया है। इसके अलावा जम्मू का देश से सड़क और रेल संपर्क भी पूरी तरह से टूट गया है। बीती रात भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी थी। तवी, चिनाब, उज्ज आदि नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

jammu

पुल धंसने से यातायात प्रभावित

तवी नदी पर बना भगवतीनगर पुल की एक लेन धंस गई है। तो वहीं इसी नदी पर बने दो अन्य पुलों से आवाजाही बंद कर दी गई है। बताते चलें कि कठुआ के पास पुल घंस गया था। जिससे जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय पर पहले से ही यातायात प्रभावित थी।

jammu

आज जम्मू में स्कूल कालेजों के लिए अवकाश घोषित

विजयपुर में एम्स के निकट स्थित देविका पुल भी बह गया है। सड़क यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सांबा में सेना ने सात लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। जम्मू संभाग के सभी स्कूल-कालेजों में 27 अगस्त को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें