Dehradun NewsBig News

देहरादून में यहां बाहर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर इलाके में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार दो युवकों ने हॉस्टल के बाहर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद हुई।

बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग

घटना प्रेमनगर थानाक्षेत्र के नंदा की चौकी के पास स्थित गंगोत्री बॉयज हॉस्टल की है। मामले को लेकर प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के बीच पहले विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद रविवार सुबह करीब तीन बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और हॉस्टल के बाहर हवाई फायर कर फरार हो गए।

इलाके में दहशत का माहौल

जांच में सामने आया है कि फायरिंग उन्हीं छात्रों को डराने के लिए की गई थी, जिनसे उनका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने हमलावर युवकों की पहचान कर ली है। शिकायतकर्ता पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में सनसनी: 55 वर्षीय व्यक्ति की घर में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें