Nationalhighlight

अश्लील निकले गुरु जी!, 12 छात्राओं के साथ की अश्लीलता की हदें पार, सुनकर घूम जाएगा सिर

दुनिया में गुरु और शिष्य का सबेस प्रवित्र रिश्ता माना जाता है। इसी रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। झारखंड के रांची के एक शिक्षक ने गुरू-शिष्य के इस रिश्ते को कलंकित कर दिया। ये मामला रातू रोड स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल श्रद्धानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय का है।

गुरु जी ने 12 छात्राओं के साथ की अश्लीलता की हदें पार

यहां पर एक शिक्षक पर आरोप लगे है कि उसने स्कूल में पढ़ने वाली एक नहीं करीब दर्जन से भी ज्यादा छात्राओं से गदी हरकत की। अस्लीलता की हदों को पार करते हुए उसने छात्राओं से व्हाट्सएक चैट में उनके अंडरवियर का कलर पूछ डाला। साथ ही उन्हें संबंध बनाने के लिए उकसाया भी।

अंडरवियर का कलर पूछते थे गुरू जी

शिक्षक छात्राओं के साथ वीडियो कॉल किया करता था।शिक्षक की इस अश्लीलता के बारे में पता चलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। तत्काल ही रांची जिले के डीईओ और डीएसओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा एक जांच टीम बनाई। इसके साथ ही स्कूल जाकर इस पूरे मामले की गहनता से जांच हो रही है।

यौन संबंध बनाने का बनाता था दबाव

दरअसल शिक्षा सचिव रांची के नाम पर एक गुमनाम पत्र लिखा गया। जिसमें लिखा था कि स्कूल की नाबालिक छात्राओं के साथ शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर अशिलील चैटिंग और यौन संबंध बनाने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है।

यहीं नहीं नग्न होकर वीडियो कॉल पर बात करने के लिए भी उकसाया जा रहा है। इसके अलावा बच्चियों को होटल ले जाने की भी बात पता चली है। इसी बीच आरोपी शिक्षक स्कूल से फरार है। फिलहाल शिक्षक अनुपस्थित है। साथ ही उसका फोन भी नहीं लग रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button