Big NewsUttarakhand

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला!, इन 5 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Dhami Cabinet Meeting Decision: आज यानी रविवार 17 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। धामी कैबिनेट खत्म होने के बाद कुल पांच प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिससे सबसे बड़ा फैसला यूसीसी से जुड़ा रहा। यूसीसी के तहत होने वाले रजिस्ट्रेशन के टाइम को बढ़ा दिया गया है। चलिए जानते है कैबिनेट ने किन प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

धामी कैबिनेट में इन 5 प्रस्तावों पर लगी मुहर CM Dhami Cabinet Meeting Decision

कैबिनेट ने आज यूसीसी के तहत होने वाले रजिस्ट्रेशन खासतौर से शादी रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को बढ़ा दिया है।जिसके तहत अब लोग जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उस पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है।

अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव पर सहमति

साथ ही उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव पर सहमति दी गई है। आज की कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया गया कि अगर उत्तराखंड में ईसाई या अन्य अल्पसंख्यक अपनी शिक्षण संस्थान (स्कूल) खोलते हैं तो उसके लिए अब बोर्ड से रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके लिए एजुकेशन अथॉरिटी का गठन किया जा रहा है।

सेवा नियमावली पर कैबिनेट की मुहर

19 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में आने वाले कई प्रस्ताव को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हुई। जिसमें विधेयक भी शामिल है। इसी तरह से आज की कैबिनेट की बैठक में सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगी है। बैठक में ये तय हुआ कि सुबोध उनियाल संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें