चलती गाड़ी बनी आग का गोला!, हरिद्वार-दून हाईवे पर धूं-धूं कर जली क्रेटा कार

हरिद्वार देहरादून हाईवे पर शुक्रवार शाम चलते चलते एक क्रेटा कार अचानक आग लग गई। जिसके बाद वो आग के गोले में तब्दील हो गई। हालांकि गनीमत की बात है कि कार में सवार तीनों लोग बाल बाल बच गए। वो सुरक्षित बच गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
चलती गाड़ी बनी आग का गोला!, हरिद्वार-दून हाईवे पर धूं-धूं कर जली क्रेटा कार
दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक कार को हरिद्वार के भगवानपुर के रहने वाले चमन लाल चला रहे थे। उनके साथ देहरादून के संजय गोस्वामी और रजनीश कुमार मौजूद थे। कार में अचानक उठते धुएं और लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फाय ब्रिगेड को सूचना दी।
कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि राहत की बात ये रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन सोशल मीडिया पर ये हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा हैं।