UttarakhandBig News

Uttarakhand Panchayat Chunav Result : हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर लगाई रोक

Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: उत्तराखंड की जिला पंचायतों को आज जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख मिल जाएगा। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गए थे। जिसके बाद अब नतीजे सामने आने लगे हैं।

हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर लगाई रोक

हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर रोक लगा दी है। गायब हुए 5 जिला पंचायत सदस्यों के परिजन भी कोर्ट पहुंचे है। कोर्ट ने एसएसपी नैनीताल को कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए।

BJP को मिली प्रचंड जीत

ग्राम प्रधान 85%
ब्लॉक प्रमुख 70%
जिला पंचायत अध्यक्ष 92%

नैनीताल में चुनाव के बीच फायरिंग

नैनीताल के बेतालघाट में चुनाव के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गई। गोली लगने से एक शख्स के पैर में गोली लग गई।

uttarakhand panchayat chunav
नैनीताल में चुनाव के बीच फायरिंग

रायपुर से सरोजनी बनी ब्लॉक प्रमुख

देहरादून के रायपुर से सरोजनी जवाडी ब्लॉक प्रमुख बनी है।

कोटाबाग में आया ट्विस्ट

उधर नैनीताल के कालाढूंगी कोटाबाग में ब्लॉक प्रमुख पद पर सबसे बड़ा ट्विस्ट आया है। भाजपा प्रत्याशी मनीषा जंतवाल और कांग्रेस प्रत्याशी चित्रा बिष्ट को मिले 14-14 वोट मिले हैं। वहीं भीमताल से भाजपा प्रत्याशी हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख बने हैं। बता दें हरीश बिष्ट को 28 वोट मिले हैं। जबकि हिमांशु पांडे को कुल 10 वोट मिले हैं।

अल्मोड़ा में भाजपा की जीत

वहीं अल्मोडा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कुंजवाल 4 वोट से हारी है। जबकि हेमा गैडा 24 वोट पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी है।

जखोली ब्लॉक से कांग्रेस की विनीता ने मारी बाजी

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक से कांग्रेस की विनीता चमोली ने मारी बाजी है। विनीता 22 वोटों के साथ बनी ब्लॉक प्रमुख बनी है। वहीं रुद्रप्रयाग से ऋतु नेगी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनी हैं।

पौड़ी से रचना बुटोला बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

उधर पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी रचना बुटोला जिला पंचायत अध्यक्ष बनी है। जिसके बाद से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं विकासखंड पोखरा पौड़ी गढ़वाल पर संजय गुंसाई ब्लॉक प्रमुख बने हैं।

जिला पंचायत चमोली का रिज़ल्ट भी घोषित

जिला पंचायत चमोली का रिज़ल्ट भी घोषित हो गया है। दौलत सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं। जबकि लक्ष्मण सिंह खत्री जिला पंचायत उपाध्यक्ष चमोली बने हैं। वहीं जोशीमठ ब्लॉक के सबसे युवा ब्लॉक प्रमुख बने कांग्रेस के अनूप नेगी बने हैं। इसके अलावा गैरसैंण ब्लॉक की नई प्रमुख बीजेपी की दुर्गा देवी बनी है। चमोली के थराली से प्रवीण पुरोहित ब्लॉक प्रमुख बने हैं।

uttarakhand panchayat chunav
जिला पंचायत चमोली का रिज़ल्ट भी घोषित

जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने अभिषेक

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर ने 17 मत हासिल कर जीत हासिल की है। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद अभिषेक सिंह ने 18 मत प्राप्त कर जीत अपने नाम की है। बता दें अभिषेक कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बेटे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें