Big NewsDehradun NewsUttarakhand

धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन 2 मुद्दों पर हुई चर्चा, वर्चुअली जुड़े CM Dhami

Dehradun Dhami Cabinet Meeting: देहरादून सचिवालय में आज राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें केवल दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) उत्तरकाशी के धराली से वर्चुअली बैठक में शामिल हुए। कैबिनेट की बैठक के पहले आपदा को लेकर 2 मिनट का मौन रखा गया। आज की कैबिनेट की बैठक में आपदा को लेकर चर्चा की गई है।

धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन 2 मुद्दों पर हुई चर्चा Dehradun Dhami Cabinet Meeting

बैठक में मुख्य रूप से अनुपूरक बजट को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मंत्रिमंडल के सदस्यों के समक्ष आगामी बजट की आवश्यकताओं और उसमें प्रस्तावित संशोधनों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में जारी आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी कैबिनेट मंत्रियों को दी। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं और सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- CM Dhami का बड़ा ऐलान, आपदा राहत के लिए देंगे एक महीने का वेतन

बैठक के ये रहे मेन प्वाइंट Dhami Cabinet

  • अनुपूरक बजट पर विस्तृत चर्चा
  • मुख्यमंत्री धामी ने धराली से राहत कार्यों की समीक्षा की
  • बैठक में सीमित मुद्दों पर ही निर्णय

जल्द ही एक और विस्तृत कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी

सरकार द्वारा यह संकेत दिया गया है कि शीघ्र ही एक और विस्तृत कैबिनेट बैठक बुलाई जा सकती है। जिसमें अन्य लंबित मसलों पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा के सत्र के लिए आ रहे अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को भी रखा गया मगर आपदा होने की वजह से चर्चा नहीं हो पाई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें