TrendingHighlight

किश्त दो और पत्नी ले जाओ…, लोन ना चुकाने पर बैंक वालों ने बीवी को ही उठा लिया

उत्तर प्रदेश के झांसी में बैंकवालों की गुंडागर्दी का मामला सामने आ रहा है। जहां पर लोन ना चुकाने पर एक प्राइवेट बैंक ने सारी हदें ही पार कर दी। प्राइवेट माइक्रो फाइनेंस बैंक ने लोन की किश्त ना चुकाने पर कथित तौर पर करीब पांच घंटे बंधक बनाकर रखा। बैंक वालों ने पति से कहा किश्त दो, पत्नी को ले जाओ

किश्त दो और पत्नी ले जाओ, लोन ना चुकाने पर बैंक वाले ले गए बीवी

दरअसल ये पूरा मामला ग्राम बम्हरौली के आजाद नगर मोहल्ले में स्थित एक प्राइवेट ग्रुप लोन देने वाले बैंक का है। यहां पर रविंद्र वर्मा की पत्नी पूजा वर्मा को करीब पांच घंटों तक बैंक के अंदर जबरन बैठाकर रखा। पति जब बैंक गया तो बैंक वालो ने साफ किया कि पैसे दो और बीवी ले जाओ।

रविंद्र के लाख मिन्नतें करने पर भी बैंक कर्मचारियों ने दया नहीं दिखाई। आखिर में थक-हारकर उसने पुलिस को कॉल किया। पुलिस के आते ही बैंक कर्मचारियों के तोते उड़ गए। जिसके बाद आनन-फानन में महिला को बाहर निकाला गया।

loan-not-repaid-bank-people-took-away-wife

महिला के चौंकाने वाले आरोप

पीड़िता पूजा वर्मा ने पुलिस को बताया कि बैंक से उसने 40,000 रुपए का लोन लिया था। अब तक वो इसकी 11 किश्तें जमा कर चुकी है। लेकिन बैंक रिकॉर्ड में केवल 8 किश्तें ही हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि बैंक एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने तीन किश्तें रिकॉर्ड ने नहीं डाली और पैसे हड़प लिए। सोमवार को बैंक कर्मी उनके घर पहुंचा और धमकी देकर रकम मांगने लगा। मना करने पर पति-पत्नी को जबरन बैंक लाकर बैठाया गया।

बैंक ने भी अपनी सफाई की पेश

बैंक मैनेजर कि माने तो महिला 7 महीने से किश्त नहीं दे रही थी। जिसके चलते उसे बैंक बुलाया गया। उन्होंने दावा किया कि बैंक में महिला अपनी मर्जी से बैठी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें