UttarakhandHighlight

Mansa Devi Stampede पर पीएम मोदी ने जताया दुख, शेयर किया भावुक पोस्ट

मनसा देवी भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई है। हादसे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm modi on Mansa Devi Stampede) ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Mansa Devi Stampede पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। ईश्वर करे कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है’।

मनसा देवी भगदड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच

मनसा देवी भगदड़ (Mansa devi Stampede) में उत्तराखंड की धामी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें : Mansa Devi Stampede : CM ने जाना घायलों का हाल, भगदड़ पीड़ितों के लिए आगे आया मनसा देवी ट्रस्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें