Nationalhighlight

एंबुलेंस में ये क्या हुआ?, पुलिस भर्ती के लिए आई युवती के साथ दरिंदगी, हैवानियत की सारी हदें पार!

बिहार के गया से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर होमगार्ड बहाली में आई एक महिला के साथ चलती एंबुलेंस में गेंग रेप किया गया। दरअसल ये घटना 25 जुलाई के दिन बोधमया के बीएमपी-3 खेल मैदान की है।

इधर ही महिला होमगार्ड की दौड़ के लिए इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला भी आई थी। जब महिला होमगार्ड की दौड़ हो रही थी। इसी दौरान महिला अभ्यार्थी भागते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबेलेंस मंगवाई और महिला को मगध अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस में बिठाया।

पुलिस भर्ती के लिए आई युवती के साथ दरिंदगी

हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद महिला ने होश में आते ही कई आरोप लगाए। जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। महिला ने बतााया कि बेहोशी के दौरान एंबुलेंस में उसके साथ चालक और टेक्नीशियन द्वारा गेंग रेप किया गया। चलती एंबुलेंस में महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं गई।

बताते चलें कि बीएमपी-3 मैदान से मगध अस्पताल की दूरी केवल 20 मिनट की है। लेकिन इसी 20 मिनट के अंदर महिला के साथ एंबुलेंस में मौजूद लोगों ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

चलती एंबुलेंस में किया गेंग रेप

शिकायत के बाद इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दोनों को थाने में लेजाकर पूछताछ जारी है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया जा रहा है। पुलिस की माने तो इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और एंबुलेंस में मौजूद अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। वारदात में शामिल अगर कोई आरोपी भी है तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button