UttarakhandBig News

Dhami cabinet decisions : धामी कैबिनेट ने 3 प्रस्तावों को दी मंजूरी, विस्तार से पढ़ें

Dhami cabinet decisions : धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में 3 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने प्रदेश में ई-स्टैंप व्यवस्था को सरल और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उसमें भी बदलाव को मंजूरी दी है।

Dhami cabinet decisions

  • कैबिनेट ने हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों के तहत 82 पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दी है, जिससे मेले के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी।
  • शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद की सेवा नियमावली में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है। इससे पदोन्नति, योग्यता और तैनाती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता सुनिश्चित होगी।
  • कैबिनेट ने प्रदेश में ई-स्टैंप व्यवस्था को सरल और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उसमें भी बदलाव को मंजूरी दी है। जिसके बाद अब स्टैंप की खरीद प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से और अधिक सुगम हो सकेगी, जिससे जनता को आसानी होगी और राजस्व में पारदर्शिता आएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें