UttarakhandHighlight

सीएम धामी ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं. मंगलवार को सीएम ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (cm dhami meet jp nadda) से मुलाकात. इस दौरान सीएम ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की.

सीएम धामी ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

सीएम धामी ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जेपी नड्डा से टीएचडीसी के सहयोग से निर्माणाधीन टिहरी मेडिकल कॉलेज के तैयार होने पर आवश्यक अनुमतियों के लिए सहायता मांगी. साथ ही श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और उसके सुचारू संचालन के लिए भारत सरकार से सहायता का भी आग्रह किया.

सीएम धामी ने जताया केंद्र का आभार

सीएम ने केंद्रीय मंत्री से चारधाम यात्रा में एम्स के विशेषज्ञों के योगदान और स्नातकोत्तर डॉक्टरों के रेजिडेंसी (DRP) में यात्रा ड्यूटी सम्मिलित करने और पिथौरागढ़ और रुद्रपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए भारत सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. सीएम ने दोनों संस्थानों में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से अनुमति प्राप्त करने में सहयोग का अनुरोध किया.

ये भी पढें : उत्तराखंड को मिले आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023 के दो पुरस्कार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

एयर एंबुलेंस के विस्तार का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश से संचालित होने वाली एयर एंबुलेंस सेवा के विस्तार के साथ ही दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने और आयुष्मान भारत योजना में केंद्रीय अंश में वृद्धि का अनुरोध किया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें