UttarakhandHighlight

सीएम धामी ने दिल्ली में की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात, चारधाम का प्रसाद किया भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं. मंगलवार को सीएम धामी ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बिड़ला उत्तराखंड के चारधाम का प्रसाद भेंट किया.

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने लोकसभा अध्यक्ष को उत्तराखंड के चारधाम का प्रसाद भेंट किया. साथ ही देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए राज्य के विभिन्न स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए.

सीएम धामी ने दिल्ली में की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात, चारधाम का प्रसाद किया भेंट
सीएम धामी ने की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य चारधाम, प्राकृतिक सुंदरता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक है. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें