Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में भी ढोंगी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी जारी, 45 बहरूपिया साधु अरेस्ट

उत्तराखंड में ढोंगी बाबाओं के खिलाफ धामी सरकार ने ऑपरेशन कालनेमी शुरू किया है. हरिद्वार पुलिस ने भी अभी तक जिले से 45 बेहरुपी साधुओं को अरेस्ट किया है. धामी सरकार का ये अभियान नकाबपोश ढोंगियों के मुखौटे उतारेगा.

ढोंगियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी जारी

ढोंगी साधुओं के लिए उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमी अभियान शुरू किया गया है. जिसके बाद हरिद्वार के देहात क्षेत्र से लेकर सिटी एरिया के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने अलग-अलग दो टीमों का गठन किया है. टीम में सीओ से लेकर सिपाही तक शामिल हैं.

हरिद्वार से अरेस्ट हुए 45 ढोंगी साधु

अभियान के तहत देहात क्षेत्र की टीम ने कलियर क्षेत्र से 6 ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार किया है. जबकि शहर क्षेत्र की टीम ने ताबातोड़ कार्यवाही करते हुए कोतवाली नगर ने 13, श्यामपुर 18 और कनखल ने 8 ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस का ये अभियान निरंतर जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड पुलिस ने हिरासत में लिए 25 से अधिक ढोंगी बाबा, पाखंडियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें