Haridwar NewsHighlight

कांवड़ मेले को लेकर DM और SSP ने किया स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने शनिवार को संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया.

कांवड़ मेले को लेकर DM और SSP ने किया स्थलीय निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारी नहर पटरी बहादराबाद, धनौरी और कलियर होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे और यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता व भीड़ नियंत्रण समेत अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

सिटी कंट्रोल रूम से की निगरानी

एसएसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारी सतत निगरानी बनाए रखें. निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी सिटी कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे मेला क्षेत्र की रियल टाइम मॉनिटरिंग की.

ये भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा 2025 : कांवड़ मार्ग पर अब हर दुकान पर लगेगा मालिक का नाम, पहचान छिपाई तो…

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें