Uttarkashi NewsBig News

यमुनोत्री पैदल मार्ग से बरामद हुए भूस्खलन में लापता हुए शव, 11 साल की बच्ची की हुई शिनाख्त

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 23 जून को हुए भूस्खलन हादसे में लापता दो यात्रियों के शव रेस्क्यू टीम ने रविवार को यमुना नदी के भगेली गाड़ क्षेत्र से बरामद किए हैं. बता दें 13 दिन बाद इन यात्रियों के शव बरामद हुए हैं.

यमुनोत्री पैदल मार्ग से बरामद हुए भूस्खलन में लापता हुए शव

शवों की पहचान कमलेश जेठवा (35), निवासी मुंबई और भाविका शर्मा (11), निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है. शवों को पहचान के बाद सीएचसी नौगांव भेजा गया है. जबकि घटनास्थल से एक अन्य शव का कटा हुआ पैर भी बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है.

23 जून को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुआ था भूस्खलन

चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि जिस स्थान पर ये शव मिले हैं, वह मुख्य घटनास्थल से काफी नीचे यमुना नदी के पास है. बता दें कि 23 जून को नौकैंची के पास हुए भूस्खलन में दो श्रद्धालु लापता हो गए थे. जिनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था.

ये भी पढ़ें : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन में लापता श्रद्धालुओं का रेस्क्यू जारी, कुत्तों की मदद से ढूंढी जा रही जिंदगी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें