Uttarkashi NewsHighlight

उत्तरकाशी भूस्खलन में लापता हुए श्रमिकों का नहीं मिल रहा सुराग, स्निफर डॉग से जारी है सर्चिंग अभियान

उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड में भारी बारिश के कारण लापता हुए 7 श्रमिकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. स्निफर डॉग की मदद से मजदूरों की खोज में सर्चिंग अभियान जारी है.

7 लापता मजदूरों का नहीं मिला कोई सुराग

बता दें शनिवार देर रात करीब दो बजे सिलाई बैंड के पास बादल फट गया था. इस दौरान निर्माणाधीन होटल साइट पर 29 मजदूर मौजूद थे. जिसमें 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया था. जबकि दो मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं 7 लापता मजदूरों की खोज में रेस्क्यू अभियान जारी है.

लापता व्यक्तियों का विवरण

  • सर कटेल धामी (32)
  • रोशन चौधरी (37) निवासी नेपाल
  • अनवीर धामी (40) निवासी नेपाल
  • कल्लूराम चौधरी (60) निवासी नेपाल
  • जयचंद उर्फ बॉबी (38) निवासी देहरादून
  • छोटू (22) निवासी देहरादून
  • प्रियांश (20) निवासी देहरादून

ये भी पढ़ें : उत्तरकाशी में फटा बादल, कई मजदूर लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें