International Newshighlight

POK ऑन सेल!, कश्मीर पर नजरे जमाए फेल्ड मार्शल आसिम मुनीर से नहीं संभल रहा POK

Pakistan Sold PoK Properties: ऑपरेशन सिंदूर में भारत से हार का सामना करने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। भारत के हाथों मुंह की खाने के बाद भी पाक का फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, भारत के खिलाफ जम्मू कश्मीर को लेकर जगह-जगह जहर उगल रहा है। मुनीर से पीओके तो संभल नहीं पा रहा है और नजर उसकी कश्मीर पर टिकी है।

एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक पाक्स्तानी सरकार जो कर्ज में गले तक डूबी हुई है वो अब पीओके यानी गैरकानूनी कब्जे वाले कश्मीर की संपत्तियां बेचना शुरू कर दिया है।

पीओके की संपत्तियां बेच रहा पाकिस्तान Pakistan Sold PoK Properties

हाल के वर्षों में पाक पीओके की संपत्तियों को बचने लग गई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये संपत्तियां पाक के पंजाब प्रांत के लाहौर, रावलपिंडी, सियालकोट और खैबर पख्तूनख्वा में बेची गई हैं। ये संपत्तियां पाक ने कर्ज चुकाने के लिए बेची है।

पीओके की संपत्ति को बेचकर चुकाएगा कर्ज

बंटवारे से पहले जम्मू कश्मीर रियासत की संपत्ति पाक के कई जगहों तक फैली हुई थीं। जिसमें लाहौर, सियालकोट, रावलपिंडी, झेलम, शेखपुरा और खैबर पख्तूनख्वा शामिल है। साल 1961 में पीओके की संपत्तियों को पाक ने एक ऑर्डनेंस के चलते अपने अंडर लिया था। जिससे इनका रखरखाव अच्छे ढंग से हो सके। इन संपत्तियों से पीओके की सरकार को बेदखल कर दिया गया था।

कईओं से लिया है लोन

जैसा की सब जानते है कि पाक पर भारी भरकम कर्ज में दबा है। IMF यानी इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के अलावा सऊदी अरब तक से शहबाज सरकार ने लाखों बिलियन डॉलर का कर्ज ले रखा है। इसके साथ ही हाल ही में चीन से भी पाक ने 2.1 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज ले रखा है। साथ ही 1.3 अरब डॉलर के दूसरे कॉमर्शियल लोन को भी फिर से फंड कर दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button