Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में फटा बादल, कई मजदूर लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील में रात करीब 2:12 मिनट पर पालीगाड-सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना सामने आई। इस आपदा में एक निर्माणाधीन होटल साइट पर कार्य कर रहे 19 मजदूरों में से 9 मजदूरों के लापता होने की खबर सामने आई है।

उत्तरकाशी में फटा बादल, नौ मजदूर लापता

बचे 10 मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एसडीआरएफ, पुलिस, और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू और सर्च अभियान चला रही हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-94) सिलाई बैंड के पास दो-तीन स्थानों पर मलबे के कारण अवरुद्ध है। एनएच बड़कोट को मार्ग सुचारू करने के लिए सूचित कर दिया गया है।

इसके साथ ही कुथनौर में भी बादल फटने और भारी बारिश से स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा। हालांकि वहां स्थिति सामान्य है। वहां कोई जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें