Big NewsRudraprayag News

केदारनाथ हाईवे पर फिर बड़ा दर्दनाक हादसा!, चार लोगों को JCB ने कुचला

ROAD ACCIDENT ON KEDARNATH HIGHWAY: रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे के कुंड के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक बेकाबू जेसीबी मशीन ने दो बाइकों को कुचल दिया। जिन पर चार लोग सवार थे। ऐसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मेरठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

केदारनाथ हाईवे पर चार लोगों को JCB ने कुचला

बता दें कि रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे के कुंड के पास हुए इस हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस के ज़रिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भिजवाया।

फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी जेसीबी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें