Dehradun NewsHighlight

दिल्ली रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल समेत मंत्रियों ने दी विदाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के उत्तराखंड प्रवास के बाद शनिवार को दिल्ली रवाना हो गईं हैं. जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने राष्ट्रपति को विदा किया.

President Draupadi Murmu dehradun
राज्यपाल समेत मंत्रियों ने दी राष्ट्रपति को विदाई

NIVH में दृष्टिहीन बच्चों के साथ मनाया था राष्ट्रपति ने अपना जन्मदिन

2 दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu uttarakhand visit) ने अपना जन्मदिवस एनआईवीएच (NIVH) के दृष्टिहीन बच्चों के साथ मनाया. इसके बाद शनिवार को वह देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं.

राज्यपाल समेत मंत्रियों ने दी राष्ट्रपति को विदाई

दोपहर के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची, जहां पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, टिहरी लोक सभा सीट से सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने उन्हें विदाई दी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें