Highlight

वोटर आईडी वितरण में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, 15 दिन में मिलेगा Voter ID Cards

Election Commission Voter ID Cards: चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अब वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या जानकारी अपडेट कराने के 15 दिनों के भीतर मतदाताओं को नया वोटर आईडी कार्ड मिल जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी और तेजी सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू कर दी है।

वोटर आईडी वितरण में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग Election Commission Voter ID Cards

नई SOP के तहत वोटर लिस्ट में अपडेट के 15 दिनों के भीतर वोटर आईडी कार्ड की डिलीवरी की जाएगी। इस पहल में किसी मतदाता का नया नामांकन या मौजूदा मतदाता के किसी भी विवरण में बदलाव जैसी सुविधा शामिल हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए उठाया गया कारगर कदम है।

हर स्टेप पर रियल टाइम ट्रैकिंग और SMS अलर्ट

नई व्यवस्था के तहत जैसे ही कोई मतदाता नया नामांकन कराता है या फिर मौजूदा डिटेल्स में बदलाव करवाता है, उसकी जानकारी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) से लेकर डाक विभाग के माध्यम से कार्ड की डिलीवरी तक रियल टाइम ट्रैकिंग होगी। साथ ही वोटर को हर स्टेज की जानकारी SMS के जरिए दी जाएगी। जिससे वे जान सकें कि उनका वोटर कार्ड किस स्टेटस में है।

ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म पर तैयार हुआ नया आईटी मॉड्यूल

इसके लिए चुनाव आयोग ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म पर एक समर्पित आईटी मॉड्यूल पेश किया है। नया आईटी प्लेटफॉर्म मौजूदा सिस्टम को फिर से तैयार करके और वर्कफ़्लो को सुव्यवस्थित करके मौजूदा प्रक्रिया को बदल देगा।

डीओपी के एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआई) को निर्बाध वितरण के लिए ईसीआईनेट के साथ एकीकृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य डेटा सुरक्षा बनाए रखते हुए सेवा वितरण को बढ़ाना है। अपने सभी मतदाताओं को त्वरित और कुशल चुनावी सेवाएं प्रदान करना चुनाव आयोग की प्राथमिकता में है। गौरतलब है कि पिछले चार महीनों में आयोग ने मतदाताओं और अन्य हितधारकों के लाभ के लिए कई पहल की हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें