EntertainmentHighlight

Karisma Kapoor के EX हसबैंड संजय कपूर का निधन, मधुमक्खी की वजह से हुई मौत! जानें कैसे?

Karisma Kapoor ex husband death reason: ब़ॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर(sanjay kapur Death) का बीते दिन यानी 12 जून को निधन हो गया। संजय का दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद रात में ही एक्ट्रेस की बहन करीना कपूर, सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा करिश्मा के घर पहुंचे।

कहा जा रहा है कि संजय ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। तभी अचानक से वो नीचे गिर गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। इसी बीच इस खबर में बड़ा अपडेट आ रहा है। उनकी मौत की असल वजह एक मधुमक्खी है। कैसे, चलिए हम आपको बता देते हैं।

करिश्मा के EX हसबैंड संजय कपूर का निधन Karisma Kapoor ex husband death reason

संजय कपूर पोलो खेल रहे थे। वो पिछले कुछ समय से एक्स पर ग्राउंड से पोलो खेलते हुए अपनी फोटो साझा कर रहे थे। लेकिन 12 जून को उनकी अचानक मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया। मीडिया एंजेसी को एक्टर सुहेल सेठ ने बताया कि संजय घोड़े पर सवार होकर पोलो खेल रहे थे। इसी बीच उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई। उन्होंने गलती से उसे निगल गिया। जिसके बाद वो उनके गले में फंस गई। इससे उनको काफी जलन होने लगी। इसी घबराहट की वजह से उन्हें हार्ट अट्रैक आया और उनकी मौत हो गई।

sanjay kapur का आखिरी पोस्ट

संजय कपूर अपने निधन से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। उन्होंन अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे पर शोक भी प्रकट किया।

उन्होंने लिखा, ‘अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारवालों के साथ हैं। इस मुश्किल समय में उन्हें भगवान शक्ति दे।’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें