Dehradun NewsBig News

दहेज प्रताड़ना या आत्महत्या? देहरादून में मौत के बाद कब्र से निकाला शव, हुए बड़े खुलासे

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अब उसका पति गिरफ्तार कर लिया गया है।

दहेज के लिए किया जाता था महिला को प्रताड़ित

मामले को लेकर मृतका फराह की मां मुमताज निवासी मोहल्ला मलखान वास बिजनौर ने 18 सितंबर 2024 को थाना बसंत विहार में एक लिखित शिकायत दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी फराह की शादी सलीम पुत्र जरीफ से हुई थी, और शादी के बाद से ही फराह को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. पति खर्च भी नहीं देता था और आए दिन फराह को मानसिक व भावनात्मक रूप से परेशान किया जाता था.

मौत के बाद कब्र से निकाला शव

मुमताज का आरोप है कि 18 सितंबर को फराह को ससुराल वालों ने इतना ज्यादा प्रताड़ित किया कि उन्होंने उसे जहर देकर मार डाला. इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफना भी दिया. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर को थाना बसंत विहार में सलीम समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून के आदेश पर कब्र से शव को एफएसएल टीम की निगरानी में निकाला गया और डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बाद शव को दोबारा दफनाया गया.

आरोपी पति सलीम का कबूलनामा

11 जून 2025 को पुलिस ने सलीम पुत्र जरीफ (35) निवासी बसंत विहार देहरादून को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सलीम ने बताया कि उस पर करीब 5 से 6 लाख रुपये का कर्ज था. इसी वजह से वह सऊदी अरब नौकरी करने गया था. लेकिन फराह बार-बार फोन पर उसे वापस बुला रही थी. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़े होते थे.18 सितंबर को भी इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई. फराह ने गुस्से में कहा कि वह जहर खा लेगी और सलीम ने भी आवेश में कह दिया कि खा लो. जिसके बाद फराह ने आत्मघातो कदम उठाया और उसकी मौत हो गई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें