NationalHighlight

सोनम के प्रेमी Raj Kushwaha की तस्वीर आई सामने!, इसी के प्यार में करवाई पति राजा रघुवंशी की हत्या

Sonam Raghuvanshi boyfriend Raj Kushwaha Photo: मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी मर्डर केस (Raja Raghuvanshi) में पत्नी सोनम (Sonam) की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। राजा की लाश मेघालय के शिलॉन्ग में खाई में मिली थी। जिसके बाद से ही सोनम गायब थी। अब पुलिस ने सोनम की गिरफ्तारी के बाद बताया कि इस हत्या की मास्टरमांइड और कोई नहीं बल्कि राजा की पत्नी सोनम ही है।

जांच में सामने आया कि राजा के साथ शादी से पहली ही सोनम का एक युवक (Raj Kushwaha) से अफेयर था। इसी बीच सोनम के प्रेमी की तस्वीर सामने(sonam boyfriend Raj Kushwaha Photo) आ गई है। इसी के प्यार में सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की सुपारी दी थी।

ये भी पढ़े:- Sonam निकली धोखेबाज़!, पुलिस ने ढ़ाबे से किया गिरफ्तार, तीन और को किया अरेस्‍ट, जानें इंदौर केस की पूरी कहानी

सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा की तस्वीर sonam boyfriend Raj Kushwaha photo

सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज कुशवाहा की तस्वीर सामने आ गई है। बता दें कि राज 21 साल का है। आज ही पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के 17 दिन बाद सोनम और उसके प्रेमी को यूपी के गाजीपुर से एक ढाबे से गिरफ्तार किया। सोनम और राज सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

sonam-boyfriend-raj-kushwaha-photo
सोनम का प्रेमी राज कुशवाह

सोनम का राज के साथ था अफेयर

इंदौर में सोनम का प्लाईवुड का बिजनेस है। यहीं पर उसकी राज कुशवाह नाम के शख्स से मुलाकात हुई। यहां पर वो बिलिंग सेक्शन में जॉब करता था। राज सोनम से उम्र में पांच साल छोटा भी है। काम के समय अक्सर दोनों की मुलाकात होती थी। दोनों खूब बातें किया करते थे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी बीच सोनम की शादी राजा रघुवंशी से फिक्स हो गई। दोनों परिवारों की सहमति से 11 मई को उनकी धूमधाम से शादी हो गई।

ये भी पढ़े:- प्यार, शादी और कत्ल…, राजा और सोनम की लव स्टोरी में राज की एंट्री, इसी में छिपी है पति की मर्डर मिस्ट्री

शादी से पहले ही तैयार थी राजा के मर्डर की स्क्रिप्ट

खबरों की माने तो राजा के मर्डर की प्लानिंग सोनम शादी से पहले ही कर चुकी थी। प्रेमी राज के साथ सोनम ने राजा के मर्डक की साजिश रची। उसने पति का मर्डर करवाने के लिए सुपारी किलर हायर किए थे। सोनम ने इस हत्या के लिए एसी जगह चुनी कि राजा की लाश किसी को ना मिले।

उसने राजा से जिद कर हनीमून के लिए शिलॉन्ग का चुनाव किया था। साजिश के तहत ही वो राजा को शिलॉन्ग के पहाड़ों पर लेकर गई। यहीं पर सुपारी किलर्स ने राजा की हत्या की और लाश को खाई में फेंक दिया। राजा की लाश पुलिस को सड़ी-गली मिली। तो वहीं हत्या के तुरंत बाद ही सोनम यूपी के गाजीपुर चली गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें