Big NewsDehradun News

बस अड्डे के शौचालय में दिया महिला ने बच्चे को जन्म, मची अफरा-तफरी

श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में रविवार सुबह एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया. घटना के समय अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचाई जा सकी.

बस अड्डे के शौचालय में दिया महिला ने बच्चे को जन्म

जानकारी के अनुसार ज्योति थापा (21) पत्नी मनीष थापा नेपाली मूल की महिला है जो कर्णप्रयाग के ब्राडी सेन क्षेत्र में अपने परिवार के साथ मजदूरी करती है. सुबह ज्योति अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में हिमाचल के लिए रवाना हो रही थी. रास्ते में जब बस श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकी, तो ज्योति शौचालय गई.

चिकित्सकों ने कराई महिला की सुरक्षित डिलीवरी

अचानक ज्योति की चीखने की आवाजें आई. शोर सुन महिला के परिजन और अन्य यात्री शौचालय की ओर दौड़े. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस अड्डे पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. टीम में मौजूद चिकित्सक और फार्मासिस्ट ने सूझबूझ से कार्य करते हुए महिला की डिलीवरी कराई और नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला.

जच्चा-बच्चा दोनों की स्थिति स्थिर

डिलीवरी के बाद एंबुलेंस की मदद से मां और नवजात को तुरंत राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को स्थिर बताया है. स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए परिजनों ने राहत की सांस ली.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें