Dehradun NewsHighlight

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने लगाया सीता अशोक का पौधा, पत्नी गीता भी रही मौजूद

World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया. इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी उनके साथ मौजूद थी.

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने लगाया सीता अशोक का पौधा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया. सीएम धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ सीता अशोक का पौधा लगाया.

प्रदेश की जनता से किया पौधरोपण करने का आह्वान

सीएम ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें.

मातृ सम्मान को समर्पित है यह अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें हर व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें