UttarakhandBig News

सोशल मीडिया पर गूंजी CM के एक्शन की गूंज, X पर दिनभर ट्रेंड करता रहा #DhamiStrikesOnCorruption

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार में हुए जमीन घोटाले पर लिए गए एक्शन की गूंज सोशल मीडिया पर भी सुनाई दी. X (ट्विटर) पर #DhamiStrikesOnCorruption ट्रेंड करता नजर आया. बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी के इस एक्शन की तारीफ करते नजर आए.

सोशल मीडिया पर गूंजी CM के एक्शन की गूंज

हरिद्वार में हुए जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करते हुए 2 आईएएस और एक पीसीएस समेत अब तक कुल 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी दी. सीएम धामी का यह एक्शन दर्शाता है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नहीं है.

X पर ट्रेंड करता रहा #DhamiStrikesOnCorruption

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह साबित किया है कि उत्तराखंड में अब न कोई भ्रष्टाचार करेगा और न कोई भ्रष्टाचारी बख्शा जाएगा. सीएम धामी के नेतृत्व में आज़ जनता को यह भरोसा हुआ है कि सत्ता अब जवाबदेह है और सरकारी व्यवस्था में सुधार एक वास्तविकता बन चुका है. सोशल मीडिया पर #DhamiStrikesOnCorruption का ट्रेंड इस जनविश्वास और जनसहभागिता की सशक्त अभिव्यक्ति है.

#DhamiStrikesOnCorruption
X पर दिनभर ट्रेंड करता रहा #DhamiStrikesOnCorruption

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सीएम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आम जन को सशक्त बनाने के लिए “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064” हेल्पलाइन और मोबाइल ऐप की शुरुआत की है. इस प्लेटफॉर्म से नागरिक सीधे भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं. उत्तराखंड में पारदर्शी और जवाबदेह शासन की नींव रखी जा चुकी है. सीएम धामी का यह अभियान राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की दिशा में एक निर्णायक मोड़ साबित हो रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें