Big NewsDehradun News

मसूरी में हादसा : गलोगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

मसूरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. बीती देर रात मसूरी से देहरादून आ रही कार गलोगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है.

मसूरी में गलोगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा बीती रात करीब दो बजे के आसपास का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार कोलूखेत से लगभग 2 किमी आगे गलोगी पर एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया. रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल था.

हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल

पुलिस ने घायल शख्स को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया. मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा क रूप में हुई है. जबकि मेजर अंशुमन त्रिखा की हालत गंभीर बनी हुई है. तीनों लोग देहरादून निवासी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है तीनों लोग देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आए थे. देहरादून वापस लौटने के दौरान ये हादसा हो गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें