Big NewsUttarakhand

त्रिकाल शराब की ब्रांड को लेकर उत्तराखंड में बवाल, सरकार ने दी सफाई, बोले हमारा लेना-देना नहीं

उत्तराखंड को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक भ्रामक खबर पर अब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. बता दें त्रिकाल (Trikal liquor brand) नाम की शराब की ब्रांड को उत्तराखंड (uttarakhand) से जोड़कर जो भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, उस पर राज्य के आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल ने सफाई दी है.

त्रिकाल शराब की ब्रांड को लेकर उत्तराखंड में बवाल

आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल ने कहा है कि इस ब्रांड को न तो राज्य में निर्माण की अनुमति दी गई है, न ही इसका कोई पंजीकरण हुआ है और न ही इसकी बिक्री की कोई स्वीकृति दी गई है. आबकारी आयुक्त ने कहा कि त्रिकाल नाम की ब्रांड को मैसर्स रेडिको खेतान लिमिटेड ने भले ही अन्य राज्यों में लॉन्च किया हो, लेकिन इसे उत्तराखंड से जोड़े जाने की खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं. इनका उत्तराखंड से कोई लेना-देना नहीं है.

देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक मर्यादा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल ने कहा है कि उत्तराखंड देश में देवभूमि के नाम से जाना जाता है, और यहां की धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान करना हर संस्था और व्यक्ति का दायित्व है. कोई भी शराब ब्रांड जो देवताओं या धार्मिक अवधारणाओं से जुड़ा नाम रखता है, उसे यहां न तो मंजूरी दी जाएगी और न ही भविष्य में अनुमति देने का कोई विचार है.

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरों को बताया साजिश

आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल ने कहा है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें फैलाना एक सोची-समझी साजिश लगती है, जिसका मकसद उत्तराखंड और उसके प्रशासन को बदनाम करना है. ऐसी हरकतें राज्य के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा सकती हैं. सेमवाल ने बताया कि इस फर्जी प्रचार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा यही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें