UttarakhandHighlight

उत्तराखंड के तीन NCC कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर किया आरोहण, सीएम ने दी बधाई

18 मई 2025 को उत्तराखण्ड के तीन जांबाज़ NCC कैडेट्स ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर ली। इस दौरान सीएम ने तीनों कैडेट्स को उनकी इस सफलता पर बधाई दी है।

उत्तराखंड के तीन NCC कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर किया आरोहण

देहरादून, पौड़ी और उत्तरकाशीतीनों जिलों से निकले इन युवा एनसीसी कैडेट्स ने ये साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी चोटी नामुमकिन नहीं रहती। कैडेट वीरेंद्र सामंत (29 उत्तराखंड एनसीसी, देहरादून), कैडेट मुकुल बंगवाल (4 उत्तराखंड एनसीसी, पौड़ी) और कैडेट सचिन कुमार (3 उत्तराखंड एनसीसी, उत्तरकाशी) ने मिलकर एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की।

सीएम धामी ने दी बधाई

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन तीनों कैडेट्स को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “इनका साहस और समर्पण सिर्फ राज्य नहीं, पूरे देश के युवाओं के लिए एक मिसाल है। इन्होंने न सिर्फ अपने बलबूते ये उपलब्धि हासिल की। बल्कि एनसीसी की मूल भावना अनुशासन, टीमवर्क और लीडरशिप—का असली मतलब भी जी कर दिखाया।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें