Dehradun NewsBig News

ISBT रिश्वत कांड के बाद पटेलनगर कोतवाल अरेस्ट, अब इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

आईएसबीटी चौकी के इंचार्ज को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया है. बता दें पटेलनगर में तैनात  चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल को दो दिनों पहले एक लाख कि रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था.

चंद्रभान सिंह को बनाया पटेलनगर का प्रभारी

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने शनिवार को ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं. आदेश के मुताबिक निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी जो अभी तक कोतवाली नगर के प्रभारी थे. अब उन्हें कोतवाली पटेलनगर का प्रभारी बनाया गया है. वहीं निरीक्षक प्रदीप पंत जो पहले (AHTU) के प्रभारी थे. अब उन्हें कोतवाली नगर का प्रभारी नियुक्त किया है.

ये है पूरा मामला

दरअसल एक शख्स ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उनके दोस्त और अन्य तीन लोगों के खिलाफ जावेद नाम के व्यक्ति ने बंजारावाला देहरादून में भूमि विवाद से सम्बन्धित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया. इसकी जांच आईएसबीटी इंचार्ज देवेश खुगशाल के पास थी. चौकी इंचार्ज ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर जेल में डालने की धमकी देकर उसके दोस्तो का नाम हटाये जाने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें