Big NewsHaridwar News

हरिद्वार में सुरंग के पास रेलवे ट्रैक पर मिला चार साल की लापता बच्ची का शव, दुष्कर्म की आशंका

हरिद्वार में नगर कोतवाली क्षेत्र में छाए साल की मासूम बच्ची की हत्या से हड़कंप मच गया है. बच्ची का शव शुक्रवार सुबह सुरंग के पास रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद हुआ है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

सुरंग के पास रेलवे ट्रैक पर मिला चार साल की लापता बच्ची का शव

मिली जानकारी के मुताबिक, रोड़ी बेलवाल स्थित गड्ढा पार्किंग में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीते दिन पहले देर शाम को अपनी चार साल की बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी. जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की. बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया था कि वह बेटी को ढूंढते हुए मनसा देवी मंदिर की टनल तक पहुंचे. जहां एक कोने में बच्ची का शव पड़ा मिला.

मासूम के पिता ने लगाए साथ रहने वाले शक्श पर गंभीर आरोप

बच्ची के पिता ने साथ में ही रह रहे सूरज नाम के व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आशंका जताई कि सूरज ने ही बच्ची का अपहरण किया, फिर उसके साथ घिनौनी हरकत कर उसकी हत्या कर दी और शव को सुरंग के पास फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

आरोपी की तलाश जारी

एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ़्तारी के निर्देश दिए हैं. एसएसपी ने कहा घटना बेहद गंभीर है. पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल पुलिस शक के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें