Haridwar NewsBig News

CBSE Board Result : 12वीं में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, गंगनहर में कूदी

CBSE Board Result : CBSE बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद रुड़की से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. परीक्षा में फेल होने से निराश एक छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए गंगनहर में छलांग लगा दी.

12वीं में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश

घटना रुड़की कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पार्क के पास की है. 12वीं कक्षा में फेल होने के कारण छात्रा मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गई थी. वह अकेले सोलानी पार्क के पास पहुंची और गंगनहर में छलांग लगा दी. छात्रा को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया.

छात्रा की जान बचाई

इसी बीच एक युवक ने बिना समय गंवाए गंगनहर में कूदकर छात्रा को बाहर निकाला. घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें : cbse results 2025 : 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें देहरादून रीजन का परिणाम

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें