Big NewsNational

CBSE Results 2025: 12वीं में खुशी शेखावत और शावी जैन ने किया टॉप, मिले 499 मार्क्स

CBSE Results 2025: काफी लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 13 मई 2025 को सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025(CBSE Results 2025) घोषित कर दिया हैं। जिसमें बुलंदशहर में भी बेटियों ने कमाल कर दिया है। 12वीं में शामली की छात्रा शावी जैन ने ऑल इंडिया में टॉप(CBSE 12th Topper 2025) किया है। शावी को 500 में से 499 अंक मिले हैं। शावी शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। तो वहीं प्रिंस एकेडमी की खुशी शेखावत को भी 499/500 अंक मिले है।

CBSE Results 2025: 12वीं में किसने किया टॉप? CBSE 12th Topper 2025

CBSE Result 2025 में शामली की शावी और खुशी शेखावत को 499/500 अंक मिले है। इन दोनों ने ऑल इंडिया में टॉप किया है। खुशी के मार्क्स की बात करें तो हिस्ट्री में 100/100, ज्योग्राफी में 100/100, पॉलिटिकल साइंस में 100/100, पेंटिंग में 100/100 और इंग्लिश में 99/100 अंक प्राप्त किए हैं।

बुलंदशहर में भी बेटी ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डीपीएस स्कूल की छात्रा रिदिमा सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.6 प्रतिशत हासिलकिए है। 500 में से 498 अंक लाकर उन्होंने जिले का नाम रोशन कर दिया है। साथ ही जिले में टॉप भी किया है। उन्होंने इग्लिंश, गणित समेत चार विषय में 100 अंक हासिल किए है। उनके केवल इतिहास में 98 अंक मिले हैं।

आप CBSE रिजल्ट 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें