Udham Singh Nagar NewsBig News

58 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर अरेस्ट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में बताई जा रही कीमत

उधम सिंह नगर जिले की नानकमत्ता पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 58 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है.

लाखों की स्मैक के साथ दो तस्कर अरेस्ट

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलवंत और महेंद्र के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम जोगीठेरा से दबोचा है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी नानकमत्ता, खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई किया करते थे.

नशे से अर्जित अवैध संपत्ति की भी जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब आरोपियों की नशे से अर्जित अवैध संपत्ति की भी जांच कर रही है. मामले को लेकर ऊधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें