TrendingHighlight

बड़ी बहन की ऐसी हैवानियत! दोस्तों से अपनी ही छोटी बहनों का करवाया रेप, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur Crime) से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने इंसानी रिश्तों की नींव को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर एक बड़ी बहन की ऐसी हैवानियत देखने को मिली जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां रहने वाली एक 19 साल की युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उस वक्त किसी को अंदाज़ा भी नहीं था कि इस मौत के पीछे की हकीकत इतनी खौफनाक होगी।

बड़ी बहन ने दोस्तों से अपनी ही छोटी बहनों का करवाया रेप

दरअसल ये पूरा मामला कानपुर के फजलगंज इलाके का है। 22 अप्रैल को युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। करीब दो हफ्ते बाद अब जाकर इस पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ है। मृतक युवती पर आरोप है कि उसने अपनी ही दो छोटी बहनों का रेप अपने प्रेमी के दोस्त से करवाया था। वजह सिर्फ इतनी थी कि दोनों बहनें उसकी करतूतों से वाकिफ हो चुकी थीं और दादी से सारी सच्चाई कहने वाली थीं।

जानिए पूरा मामला आखिर है क्या?

दरअसल बड़ी बहन का अफेयर एक लड़के से था। जिसके साथ उसके शारीरिक संबंध भी थे। दादी की गैरमौजूदगी में वो अक्सर उसे घर बुला लेती थी। एक दिन छोटी बहनों ने उन्हें साथ देख लिया और कह दिया कि वो अब सब बता देंगी। इसी डर से युवती ने प्रेमी के दोस्त को घर बुलाकर उसकी दोनों बहनों के साथ जबरदस्ती करवाई।

डर से लगा ली फांसी

इतना ही नहीं वो उन्हें धमकाती रही कि अगर ये बात किसी को बताई तो वो खुद को मार लेगी और उन दोनों को फंसा देगी। मगर इस धमकी के पीछे खुद उसकी बेचैनी भी बढ़ती गई। आखिरकार 22 अप्रैल को उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ दिन बाद वही युवक दोबारा घर पहुंचा और छोटी बहनों को फिर से शिकार बनाने की कोशिश करने लगा। लेकिन इस बार उन्होंने विरोध किया और अपनी दादी को सब कुछ बता दिया।

आरोपियों की तलाश जारी

जब दादी को सारी हकीकत का पता चला तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। वो तुरंत दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पीड़ित बच्चियों की उम्र महज 15 साल से भी कम बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें